दमोह : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खुजराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने दमोह के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट की। विदित हो कि संगठन मंत्री रहते हुए श्री विष्णुदत्त जी शर्मा ने लंबे समय तक दमोह में भी विद्यार्थी परिषद का कार्य प्रांत संगठन मंत्री के रूप में किया था। आज दमोह के कार्यकर्ता विष्णु दत्त शर्मा से मिले, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विष्णु दत्त शर्मा जी के साथ बिताए हुए समय को याद करके पूर्व कार्यकर्ता भी भाव विभोर हो गये। इस अवसर पर विभिन्न संस्समरणो को याद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में लगने का आव्हान किया।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव सरकार की विकास गतिविधियों के साथ लड़ा जा रहा है पूर्व कार्यकर्ताओं के दीर्घकालिक सार्वजनिक जीवन के अनुभव का लाभ उपचुनाव में प्राप्त हो ऐसी सभी से अपेक्षा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के वरिष्ठ संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ ,मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव, भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी भी उपस्थित थे।


Source by [author_name]