- Hindi News
- International
- A Day Before, People Were Roaming On The Beach Due To Heat In Britain, Snowfall Increased In The Morning.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
- कॉपी लिंक
ब्रिटेन में तेज गर्मी शुरू होते ही सर्दी लौट आई है। रविवार रात आर्कटिक की ओर से चली बर्फीली हवा ने ठंड तो बढ़ाई ही, साथ ही बर्फबारी भी करा दी। इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स काउंटी समेत कई जगहों पर 12 घंटे में तापमान 20 डिग्री तक गिर गया। करीब डेढ़ इंच बर्फबारी हुई। इससे तापमान माइनस तीन डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को लंदन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गर्मी के कारण लोग घूमने के लिए समुद्री किनारों पर पहुंच रहे थे। लेकिन रात में गिरे तापमान के कारण लोग सोमवार सुबह से ही घरों में कैद हैं। मौसम विभाग की वैज्ञानिक सारा कैंट ने बताया कि आर्कटिक सर्कल की तरफ से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। इसके चलते अगले तीन दिनों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
अमेरिका: 74 साल की रिकॉर्ड बर्फबारी
अलास्का: आर्कटिक सर्कल की ओर से चली बर्फीली हवा का असर अमेरिका में भी दिखा। वहां के अलास्का प्रांत में पिछले 24 घंटे में 21 इंच बर्फबारी हुई। इसने पिछले 74 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले साल 1948 में अप्रैल में 16 इंच बर्फबारी हुई थी।
Source by [author_name]