सह.सम्पादक अतुल जैन की रिपोर्ट
शिवपुरी। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा सड़क दुर्घटना के एक प्रकरण में बसंत पुत्र शम्भूनाथ पाण्डेय की मृत्यु होने पर परिजनों को 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदाय की गई है।
डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील करैरा निवासी बसंत पुत्र शम्भूनाथ पाण्डेय की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर निकटतम वारिस पत्नी श्रीमती अन्तेश पाण्डेय को 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।