[ad_1]
- Hindi News
- International
- Meghan Markle Second Baby | Prince Harry And Meghan Markle To Become Parents For Second Time
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
- कॉपी लिंक

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर कर अपने दोबारा पैरेंट्स बनने का ऐलान किया।
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। दोनों ने वैलेंटाइन डे पर इसका ऐलान किया। शाही कपल ने सोशल मीडिया पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। फोटो में हैरी एक पेड़ के नीचे बैठे हुए हैं और मर्केन (39) बेबी बंप के साथ उनकी गोद में सिर रखकर लेटी हैं। इसके बाद उनके प्रवक्ता ने बताया कि हम कंफर्म करते हैं कि आर्ची जल्द ही बड़ भाई बनने जा रहे हैं।
पिछले साल छोड़ी थी शाही उपाधि
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते हैरी और मेगन ने पिछले साल मार्च में फ्रंटलाइन रॉयल ड्यूटी छोड़ दी थी और अब कैलिफोर्निया में रहते हैं। पिछले साल जनवरी में ही दोनों ने ड्यूक ऑफ ससेक्स और डचेस ऑफ ससेक्स की शाही उपाधि छोड़ने का एलान किया था।
मई में दिया था बेटे को जन्म
मई 2018 में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी हुई थी। ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन के शाही शादी की परंपरा के हिस्से के तौर पर अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी दुल्हन मेगन मर्केल को ससेक्स के ड्यूक और डचेस का खिताब दिया था। मर्केल ने 5 मई में बेटे को जन्म दिया था। इस बच्चे का नाम आर्ची रखा था।
[ad_2]
Source by [author_name]