[ad_1]
मुंबई: शिल्पा शेट्टी (शिल्पा शेट्टी) और राज कुंद्रा (राज कुंद्रा) की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है। दोनों की क्यूट केमेस्ट्री हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। दोनों अपनी क्यूट बॉन्डिंग से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। सोशल मीडिया पर भी यह कपल काफी एक्टिव रहता है और अक्सर अपने मजेदार वीडियोज और मीम्स से फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। वेलेंटाइन डे के मौके पर भी राज कुंद्रा ने कुछ ऐसा किया है। लेकिन, इस बार राज कुंद्रा ने कुछ ऐसा किया है, जिससे उनकी शिल्पा शेट्टी शर्म से लाल हो गई हैं।दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें राज कुंद्रा बात करते हुए अपना बेडरुम सीक्रेट रिवील करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, वेलेंटाइन डे के मौके पर इस पावर कपल ने योर ड्रीम स्टोरी शेयरिंग का एक कॉन्टेस्ट रखा था। यह वीडियो उसी कॉन्टेस्ट का प्रमोशनल वीडियो है। जिसमें राज कुंद्रा अपने बेडरूम सीक्रेट की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी से पूछते हैं कि तुम्हारा फेवरेट जॉनर कौन सा है। इस पर शिल्पा शेट्टी कुछ नहीं कहती। जिस पर राज कुंद्रा खुद ही गैस करते हुए कहते हैं- ‘फिफ्टी शेड्स ऑप ग्रे’ यह सुनते ही शिल्पा शेट्टी शर्मा जाती हैं और जोरों से हंसने लगती हैं। यही नहीं, खुद राज कुंद्रा भी यह कहने के बाद हंसने लगते हैं और कहते हैं- सॉरी इट हमारा बेडरूम सीक्रेट है। आह यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
।
[ad_2]
Source by [author_name]