[ad_1]
बिजनौर। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान कई दिनों से इन कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के मुद्दे पर पूर्ण विपक्ष सरकार की घेराबंदी कर रहा है। उधर, कांग्रेस भी इसको लेकर सरकार पर हमलावर है। वहीं, यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस इसी मुद्दे को लेकर सियासी जमीन तलाश रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस यूपी के अलग-अलग जिलों में किसान महापंचायत कर रही है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान महापंचायत की कमान संभाल रखी है। किसानों से मिलना वो आज बजनौर बेगी। प्रियंका चांदपुर के रामलीला ग्राउंड में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने महापंचायत के लिए ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया है। इस अभियान की शुरुआत 10 फरवरी को सहारनपुर से हुई थी।
लल्लू ने तैयारियों का जायजा लिया
प्रियंका गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बिजनौर पहुंचे। लल्लू ने यहां किसान महापंचायत की तैयारियों का जायजा लिया। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि ‘जय जवान जय किसान’ के तहत उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में किसान पंचायत का आयोजन चल रहा है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के बाद प्रियंका गांधी का दूसरा पड़ाव बिजनौर के चांदपुर की रामलीला ग्राउंड में होगा, जिसमें प्रियंका किसानों से सीधा संवाद करेंगी। लल्लू ने आगे कहा कि जब तक सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है।
सुरक्षा व्यवस्था सख्त
वहीं, प्रियंका की रैली को देखते हुए बिजनौर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेद है। जिले के प्रशासन ने महापंचायत में सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम किए हैं। रैली में 4 सीओ, 16 एसएचओ, 50 एसआई, 10 इंस्पेक्टर, 1 कंपनी पीएसी और 250 आरक्षियों की तैनाती रहेगी।
ये भी पढ़ें:
योगी सरकार पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, राज्य में लॉ एंड भर्ती पर कही ये बड़ी बात
किसानों के मुद्दे पर डिप्टी सीएम का हमला, ‘अखिलेश यादव को पता नहीं धनिया और अंगर के झंडे का अंतर’
।
[ad_2]
Source by [author_name]