, खिलाड़ियों का सम्मान कार्यक्रम किया निरस्त
झाबुआ। जय बजंरग व्यायाम शाला झाबुआ के युवा पाॅवर लिफटर गुलाबसिंह गुंडिया के अनुज भ्राता रमेष गुंडिया की सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल होकर मृत्यु होने से 15 जनवरी, शुक्रवार को सुबह 8 बजे व्यायाम शाला (जीम) पर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
जानकारी देते हुए जय बजरंग व्यायाम शाला के चंदरसिंह चंदेल एवं राजेष बारिया ने बताया कि विगत 9 एवं 10 जनवरी को षिवपुरी में आयोजित राज्य स्तरीय पाॅवर लिफटींग प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में झाबुआ जिले के खिलाड़ी राकेष मेड़ा ने 370 किलोग्राम, ओम सोनी ने 370 किलोग्राम, मोहम्मद अफजल ने 240 किलोग्राम एवं तुषार त्रिपाठी ने 310 किलोग्राम भार उठाकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्षन किया। जिसमंे तुषार त्रिपाठी को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। जिला कलेक्टर रोहितसिंह के साथ व्यायाम शाला के ललित शर्मा, मनोज मेहता, प्रकाष चैहान, प्रेमसिंह उस्ताद, किषोर खलीफा, उमंग सक्सेना, नारायणसिंह ठाकुर, चंदर खलीफा, राजेन्द्र यादव, मोहनभाई माहेष्वरी, प्रदीप रूनवाल, मनीष व्यास, दिनेष सक्सेना, यषवंत भंडारी, मुकुल सक्सेना, वीरसिंह भूरिया, सौरभ सोनी, राजीव शुक्ला, आलोक द्विवेदी, निकलेष डामोर, महेष राठौर, अनोखीलाल रावत आदि नेे जिले के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्षन पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सम्मान कार्यक्रम किया निरस्त
व्यायाम शाला द्वारा वर्षों से परंपरागत तरीके से राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्षन करने एवं मेडल प्राप्त करने खिलाड़ियों का सम्मान कार्यक्रम रखा जाता है, किन्तु जीम के समर्पित खिलाड़ी गुलाबसिंह गुंडिया के अनुज भ्राता का आकस्मिक दुखद निधन के कारण उक्त कार्यक्रम निरस्त किया गया।

फोटो 010 -ः जय बजरंग व्यायाम शाला परिवार द्वारा स्व. रमेष गुंडिया को मौन रहकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।